News

अगर आप ब्रेकफास्ट में रोजाना कुछ सेहतमंद खाते हैं तो इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसलिए अगर आप बीमारियों से हमेशा से दूर रहना चाहते हैं तो आपको रोज सुबह नाश्ते में कुछ हेल्दी आहार जरूर खाना चाहिए। सुबह का ब्रेकफास्ट आपके आलस को भगाकर आपको दिन भर की ऊर्जा प्रदान करता है। सेहतमंद नाश्ते का सेवन करने से आप सिरदर्द और थकान जैसी समस्याओं से हमेशा दूर रहते हैं। इसलिए आपको सुबह प्रोटीन से भरपूर डाइट को अपनाना चाहिए जैसे कि अंडा और ओट्स, तो आइए आज हम आपको ब्रेकफास्ट में अंड़ा और ओट्स खाने के फायदे बताते हैं-

1. नाश्ते में अंडे का सेवन फायदेमंद (Benefits Of Eating Eggs In Breakfast)

अंडे प्रोटीन और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप रोजाना नाश्ते में दो अंडे खाते हैं तो इससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। 

अंडे के फायदे-

ये आपकी आंखों के लिए लाभकारी होता है। 

अंड़ा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जिससे आपके आंखों की रेटीना मजबूत होती है। 

अंडों में कोलीन मौजूद होता है, जिससे आपकी याददाश्त तेज होती है और दिमाग भी तेज रहता है। 

उबले हुए अंडे का सेवन करने से आप जोड़ों में दर्द और मसल्स के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। 

उबले हुए अंड़े के पाले भाग का सेवन करने से आपके शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। 

2. नाश्ते में ओट्स के सेवन से फायदे (Benefits Of Consuming Oats In Breakfast)

अगर आप नाश्ते में रोजाना ओट्स का सेवन करते हैं तो आप कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। यह आपकी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। ओट्स जौ से तैयार होता है। बाजार में इसके बहुत प्रकार के फ्लेवर मिल जाते है। इसे रोजाना 30 से 40 ग्राम की मात्रा में खाने से आप इसमें पाया जाने वाले फाइबर ‘बीटा ग्लूकैन’ को अच्छे से प्राप्त कर सकते हैं जिससे आपके शरीर को बेहत लाभ मिलता है। 

ओट्स के फायदे-

हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए ओट्स बहुत लाभकारी है। 

ओट्स हाई फाइबर से भरा है जिससे ये उच्च रक्तचाप की परेशानी को कम करता है।

ब्रेकफास्ट में ओट्स खाने सुबह आपका पेट साफ रहता है, जिससे किसी भी रोग के होने की संभावना कम हो जाती है।

ओट्स के सेवन से कब्ज के मरीजों को लाभ मिलता है। 

इसके रोजाना नियमित सेवन से आपकी पाचन क्रिया अच्छी रहती है। 

यह आपके नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने का काम करता है।

ओट्स फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जिससे दिमाग में सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ती है।